रायपुर के करेंसी टावर में हादसा, लिफ्ट में फंसी ACS अधिकारी

रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह बड़ी लापरवाही सामने आई। छत्तीसगढ़ सरकार की ACS अधिकारी ऋचा शर्मा लिफ्ट में करीब 10–20 मिनट तक फंसी रहीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि लिफ्ट में न ठीक से रोशनी थी और न ही हवा की व्यवस्था। इमरजेंसी अलार्म और हेल्पलाइन जैसी जरूरी सुविधाएं भी मौजूद नहीं थीं, जिसके कारण मदद पहुंचने में देरी हुई। अंदर फंसी अधिकारी घबरा गईं और काफी देर तक तनाव में रहीं।

किसी तरह उन्होंने फोन से अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और स्टाफ पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट खोली गई। बाहर निकलने के बाद उनकी तबीयत भी कुछ समय तक ठीक नहीं रही।

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने उर्जा विभाग के अधिकारियों से पावर बैकअप और सोलर सिस्टम को लेकर भी सवाल उठाए।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं, लेकिन प्रबंधन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

सुरक्षा पर बड़ा सवाल

दुकानों और ऑफिस वाले इस बड़े कॉम्प्लेक्स में इस हादसे ने सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए है। अब देखना होगा कि नगर निगम और संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

और नया पुराने