Kapil Sharma के शो बंद होने से खुश है ये कॉमेडियन, जाने क्या कहा...

Kapil Sharma: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स पर पिछले एक या दो महीने से स्ट्रीम हो रहा The Great Indian Kapil Show बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि शो को कुछ खास व्यूअर्स ही नहीं मिल पा रहा था, इस कारण से ऑफ करना पड़ा। इसी बीच अब शो के बंद होने को लेकर कॉमेडियन सुनील पाल का रिएक्शन सामने आया है।

The Great Indian Kapil Show का महीनेभर में ही ठंडे बस्ते में चली गई। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस शो के अचानक बंद होने पर बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो को इस वजह से बंद किया गया है क्युकी इसे व्यूअर्स ही नहीं मिल रहे थे। वहीं, शो की टीम के कुछ मेंबर अनुसार शो बंद नहीं हुआ है, बस इससे कुछ दिनों का ब्रेक लिया गया है।

सुनील पॉल Kapil Sharma के शो बंद पर क्या बोले ?

कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हुआ है, जिसमें वे कहते हुए दिख रहे है की- "मुझे इसकी खुशी है कि आपका ये शो नेटफ्लिक्स पर बंद हो रहा है। आपके लायक वह प्लेटफॉर्म नहीं है।"

वहीं, शुरुआत में उन्होंने कहा कि उन्हें Kapil Sharma के लिए थोड़ा दुख है क्योंकि काफी प्रमोशन के बाद भी उनका ये शो अचानक से बंद करना पड़ा, साथ ही उन्होंने कहा की वे पहले ही इसकी चेतावनी दे चुके थे।

सुनील बोले "अच्छा है की आपका यह शो बंद हो रहा है।आप एक ओटीटी कलाकार नहीं हैं। आप तो टीवी और घर-घर के स्टार हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जब कपिल के शो की घोषणा हुई तो वे कुछ चिंतित थे क्योंकि वहां तो वल्गर कंटेंट, डबल मिनंग कंटेंट, गाली-गलौच आदि चलता है। न्यूडिटी-गंदगी को वे वहां दिखाते हैं।नेटफ्लिक्स को कोई टैलेंटेड लोग नहीं चाहिए होता है, उन्हें बस ऐसा कंटेंट चाहिए जिसमें भर भरकर गालियां हों।"

https://www.instagram.com/reel/C6jnJ92ySYB/?utm_source=ig_web_copy_link

Kapil Sharma को मिली सलाह

कपिल शर्मा को सुनील पाल ने छोटे पर्दे पर फिर से वापस लौटने की सलाह दी और सुझाव भी दिया कि उनके को-स्टार कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा को अन्य किसी दूसरे शो में नहीं जाना चाहिए।

बता दें कि The Great Indian Kapil Show का प्रसारण एक महीने तक हुआ था और जिसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर, परिणीति चोपड़ा , दिलजीत दोसांझ, आमिर खान, बॉबी देओल, सनी देओल, विक्की कौशल समेत बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए। किंतु, रेटिंग बेहद कम होने के चलते मेकर्स ने शो को ऑफ करने का निर्णय लिया।

और नया पुराने