हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही काम पर लौटी Bharti Singh...

चर्चित कॉमेडियन Bharti Singh के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कॉमेडियन को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी हैं जिसके तुरंत बाद ही अब उन्होंने काम पर वापसी कर ली है।

Bharti Singh को करीब 3 दिन पहले पेट में तेज दर्द की शिकायत थी जिसकी वजह से वह आनन-फानन में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती भूबराही। अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए भारती ने सभी फैंस को बताया था कि टेस्ट से उनके गॉल ब्लैडर में स्टोन पाया गया था जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई है।

शो के सेट पर दिखी Bharti Singh

हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद कॉमेडियन Bharti Singh बिलकुल स्वस्थ लग रही है।भारती ने काम पर भी जल्द वापसी कर ली है। इन दिनों उन्हें डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने सीजन 4' को होस्ट करते देखा जा सकता है, साथ ही उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी शो में हंसी का डोज दे रहे हैं।

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारती ऑरेंज रंग की साड़ी पहनी नजर आ रही हैं, उनके साथ में शो के जज बने सुनील शेट्टी भी दिख रहे हैं। वीडियो में भारती अपने मस्ती भरे अंदाज में दिख रही है।

https://www.instagram.com/reel/C6nlmO2oktS/?utm_source=ig_web_copy_link

Bharti Singh की सर्जरी अभी बाकी है

बता दें, भारती ने इससे पहले अपने यूट्यूब चैनल पर सभी फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया साथ ही उन्हें बताया था की अस्पताल से उनको छुट्टी मिल गई है।

लेकिन इसके बाद भी उनकी एक और सर्जरी बाकी है। उन्होंने बताया था की उनके पित्त यानी गॉल ब्लैडर में पथरी होने की वजह से इंफेक्शन हो गया है, जिसका इलाज अभी बाकी है।

और नया पुराने