मां सीता का किरदार निभाएंगी कच्चा बादाम गर्ल Anjali Arora, खूब हो रही चर्चा....

कच्चा बादाम गाने पर डांस कर सुर्खियों में आई अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) इस समय खूब चर्चा में,वजह है  कि अब वह स्क्रीन पर माता सीता का किरदार करती नजर आएंगी,जिसके लिए उन्होंने हामी भी भर दी है...

मां सीता के रोल में दिखेगी Anjali Arora

बता दें कि अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने हालही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि वो सीता के किरदार को पाकर बेहद खुश और खुद को धन्य काफी महसूस करती हैं.

सीता यह एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी मना ही नहीं कर सकता है. उन्हें इसका खुद ही नही पता की ये रोल उनकी झोली में आखिर कैसे आ गिरा. जब डायरेक्टर अभिषेक से उन्होंने इस बारे में बात की तो पता लगा कि सीता के रोल के लिए कुछ और एक्ट्रेसेज को शॉर्टलिस्ट किया गया था. मुझमें उन्हें कुछ नजर आया और फिर मेकर्स ने इस किरदार के लिए मुझे चुन लिया.

Anjali Arora ने आगे बताया की पिछले महीने ही उन्हें इसके लिए फाइनल कर दिया गया था, तभी से वह सीता और रामायण पर रिसर्च में जुटी हैं. खुद को सीता के राय ढालने के लिए पढ़ाई शुरू कर दी है.

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण

अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली श्री रामायण कथा को प्रकाश महोबिया द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा हैं.जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली है.

इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण की चर्चा भी खूब जोरो पर है.फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)  राम के रूप में और साई पल्लवी (Sai Pallavi) मां सीता के किरदार में दिखेंगी. सेट से दोनों एक्टर्स की कुछ तस्वीरें भी लीक हुईं थीं।

और नया पुराने