अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 10 अक्टूबर को दिल्ली में आंदोलन

 

अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 10 अक्टूबर को दिल्ली में आंदोलन


मुंबई में प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने अब दिल्ली में आंदोलन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को पार्टी के कार्यकर्ता देशभर से दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे।

दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई में पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली थी। अब आंदोलन को दिल्ली ले जाने का फैसला किया गया है।

दिल्ली पुलिस को भी चेतावनी

दीपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि अगर मार्च को रास्ते में रोकने की कोशिश की गई, तो जिस स्थान पर प्रदर्शनकारियों को रोका जाएगा, वहीं जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर प्रदर्शन किया जाएगा। दीपके ने कहा कि उनका उद्देश्य लोकतंत्र और प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा की मांग करना है।

आशुतोष रांका ने भी दी प्रदर्शन की जानकारी

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक में आंदोलन को दिल्ली ले जाने का फैसला लिया गया है।

रांका ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी उन लोगों के लिए न्याय की मांग करेगी, जिन्हें उनके अनुसार वोट देने के अधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने लोगों से 10 अक्टूबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से जुटने की अपील की।

और नया पुराने