बालोद। जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में श्मशान के पास तंत्र-मंत्र करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि श्मशान के पास कुछ लोग तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि कर रहे थे। मौके से नींबू समेत कुछ अन्य सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
मामले में एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर रनचिरई थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सभी को गुंडरदेही न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Tags:
छत्तीसगढ़
