कवर्धा: दो बच्चों के पिता ने प्रेमिका के साथ दी जान, खेत में एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव

कवर्धा: दो बच्चों के पिता ने प्रेमिका के साथ दी जान, खेत में एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव


कवर्धा। कबीरधाम जिले के हथमुड़ी गांव में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के खेत में बाबूल के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक युवक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वहीं युवती ज्योति चंद्रवंशी अविवाहित थी। बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे।

ग्रामीणों ने खेत में दोनों को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

और नया पुराने