कोरिया: स्कूल में शराब के नशे में मिले प्रधानपाठक, DEO ने किया तत्काल निलंबित

Drunk Headmaster Suspended Korea: कोरिया। शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा के प्रधानपाठक राम कुमार राजवाड़े को शराब के नशे में स्कूल में पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर की है।

6 अगस्त 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य और शैक्षिक समन्वयक ने स्कूल का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं में कई अनियमितताएं मिलीं। निरीक्षण के समय प्रधानपाठक से बातचीत करने पर मुंह से शराब की तेज गंध आने और बोलने में अस्पष्टता की बात रिपोर्ट में दर्ज की गई।

आदेश में कहा गया है कि स्कूल समय में नशे की हालत में रहना शिक्षक की गरिमा और सरकारी जिम्मेदारियों के खिलाफ है। इसे प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचरण मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की गई।

निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बैकुंठपुर रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी मिलेगा।

और नया पुराने