मृणाल ठाकुर और यशस्वी की डेटिंग का सच आया सामने, एक्ट्रेस का जवाब वायरल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नाम भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ जोड़ा गया था। दोनों को मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित एक कैफे के बाहर देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों पर अब मृणाल ठाकुर ने खुद प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि लोग बिना किसी सबूत के ऐसी बातों को सच मान रहे हैं।

मृणाल ने कमेंट करते हुए लिखा, “भाई शांत हो जाओ, मुझे दिखाओ कि हम एक साथ कहां थे? कैसे यार आप लोग इतने पढ़े-लिखे लोग ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं?” उन्होंने आगे लोगों से सही मुद्दों पर वीडियो बनाने की अपील भी की।

पहले भी कई से जुड़ चुका है नाम

मृणाल ठाकुर का नाम इससे पहले अभिनेता धनुष, क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और रैपर बादशाह के साथ भी जोड़ा जा चुका है। धनुष के साथ अफेयर की खबरों पर मृणाल पहले ही साफ कर चुकी हैं कि दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता है।

वहीं, लेखक शरद चंद्र त्रिपाठी के साथ मृणाल का रिश्ता अफवाह नहीं था। दोनों ने ‘नच बलिए 7’ में बतौर कपल हिस्सा लिया था। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

डीपफेक को लेकर भी जताई नाराजगी

मृणाल ठाकुर हाल ही में डीपफेक कंटेंट को लेकर भी चर्चा में थीं। उन्होंने अपनी तस्वीरों, वीडियो और आवाज के गलत इस्तेमाल पर नाराजगी जताते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

फिलहाल, यशस्वी जायसवाल के साथ डेटिंग की खबरों पर मृणाल के बयान के बाद यह साफ है कि दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की उन्होंने पुष्टि नहीं की है।

और नया पुराने