सोते-सोते मौत! दिल्ली की इमारत में भीषण आग, 9 की जान गई, कई फंसे

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला इमारत में देर रात भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग झुलस गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आग की शुरुआत AC में धमाके से हुई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सुबह 3:47 बजे मिला आग लगने का अलर्ट

फायर कंट्रोल रूम को सुबह 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत 14 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अब भी कूलिंग का काम जारी है।

15 लोगों को बचाया गया, कई गंभीर

रेस्क्यू टीम ने अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का बयान

शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, आग दूसरी मंजिल पर लगी थी, जहां से कई शव बरामद हुए हैं। अभी भी इमारत में सर्च ऑपरेशन जारी है और पूरी जांच के बाद ही सही कारण सामने आएगा।

और नया पुराने