IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका! स्टार युवा आयुष म्हात्रे 3 हफ्ते के लिए बाहर

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए हैं और करीब 3 हफ्ते तक मैदान से दूर रह सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में आयुष इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतरे थे और 30 रन बनाकर खेल रहे थे। इसी दौरान उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

चोट के बाद टीम के फिजियो टॉमी सिमसेक ने तुरंत उनका इलाज किया। अच्छी बात ये है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है।

आयुष सोमवार को मुंबई में स्कैन कराएंगे, जिसके बाद ही उनकी फिटनेस की सही स्थिति साफ होगी। अगर सब ठीक रहा, तो टूर्नामेंट में उनकी वापसी की उम्मीद बनी हुई है।

और नया पुराने