खौफनाक वारदात: बंटवारे के झगड़े में रिश्तेदार बने हैवान, बुजुर्ग की हत्या : Balrampur murder case

Balrampur murder case: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिधमा में जमीन बंटवारे के विवाद ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। रिश्तेदारों ने मिलकर महिला पर हमला किया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल की शाम राजी बाई घर पर थी, तभी गांव के ही संजय मानिकपुरी, उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, चैतू मानिकपुरी और फुलकुंवर ने जमीन विवाद को लेकर उस पर हमला कर दिया। उस समय परिवार के बाकी सदस्य खेत में काम कर रहे थे।

नतनी पायल ने दौड़कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब तक परिवार वाले घर पहुंचे, आरोपी फरार हो चुके थे। अगले दिन महिला की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और मर्ग कायम करने के बाद हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संजय मानिकपुरी (31), परमेश्वरी उर्फ पनेसरी (28), सरस्वती उर्फ बुधो (40), राजकुमारी उर्फ जुईया (45), चैतू मानिकपुरी (45) और फुलकुंवर (50) शामिल हैं। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

और नया पुराने