एक्ट्रेस संग रील्स बनाकर घिरे राहुल रॉय – कहा: जरूरत है, इसलिए...

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल रील्स को लेकर चर्चा में हैं। ट्रोलिंग के बीच अब उन्होंने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है और साफ कहा है कि वो मेहनत से कमाई कर रहे हैं, किसी का मजाक नहीं उड़ा रहे।

राहुल रॉय को कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घड़ागे देसाई के साथ रील्स बनाने पर ट्रोल किया जा रहा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई उनकी सादगी या संघर्ष का मजाक उड़ाता है, तो ये उनकी सोच की गलती है।

"मैं ईमानदारी से काम करता हूं"

राहुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह ईमानदारी और विनम्रता से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ पुराने कानूनी मामलों का खर्च उठाना है, जो उनके ब्रेन स्ट्रोक से पहले के हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर सच में चिंता है तो उन्हें सम्मानजनक काम दिलाने में मदद करें।

"मेहनत से कमा रहा हूं, मजाक नहीं"

उन्होंने आगे लिखा कि कम से कम वह मेहनत करके पैसे कमा रहे हैं, न कि दूसरों का मजाक बनाकर। उनका कहना है कि काम करना उनके लिए जरूरी है, क्योंकि इससे उनका दिमाग सक्रिय रहता है और उन्हें जीवन में उद्देश्य मिलता है।

https://twitter.com/Gadar_Memes/status/2049703884143337942?s=20

ट्रोलिंग से दुखी लेकिन मजबूत

राहुल रॉय ने यह भी स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं से उन्हें दुख पहुंचा है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ये सब उन्हें तोड़ नहीं सकता। ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी वो खुद को सक्रिय रखने और काम करते रहने पर फोकस कर रहे हैं।

https://twitter.com/AlwaysBollywood/status/2049346630277808617?s=20
और नया पुराने