रणवीर के छोड़ते ही बवाल, अब फरहान का बड़ा ऐलान—‘डॉन 3’ पर सस्पेंस खत्म!

फिल्म डॉन 3 को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, लेकिन अब इसके डायरेक्टर फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि इस पूरे विवाद से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और वह इस फिल्म को बनाना अभी भी चाहते हैं।

दरअसल, जब रणवीर सिंह ने अचानक इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली, तब से फिल्म का भविष्य अनिश्चित हो गया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह कहानी से संतुष्ट नहीं थे।

एक इंटरव्यू में फरहान ने कहा कि पिछले कुछ सालों में जो कुछ भी हुआ, उसने उन्हें सिखाया है कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ भी तय नहीं होता। जब तक फिल्म रिलीज न हो जाए, तब तक हर चीज बदल सकती है।

हालांकि अनिश्चितताओं के बावजूद, फरहान ने साफ किया कि ‘डॉन 3’ उनके लिए एक खास प्रोजेक्ट है और वह इसे बड़े पर्दे पर जरूर लाना चाहते हैं।

विवाद क्या है?

खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने से मेकर्स को करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में Producers Guild of India तक बात पहुंची। बताया जा रहा है कि रणवीर ने नुकसान की भरपाई के लिए 10 करोड़ रुपये की साइनिंग अमाउंट लौटाने पर सहमति जताई है।

और नया पुराने