IPL मैच देखने गई Janhvi Kapoor को सताई Mr Mahi की याद, लेकिन ये धोनी नही कोई और है…

Janhvi Kapoor: दुनियाभर में इन दिनों आईपीएल मैच का खुमार छाया हुआ है, फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक हर किसी पर इंडियन प्रीमियर लीग का अलग ही क्रेज है।

हर कोई अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करते नजर आता है। वहीं बीते दिन KKR Vs MI के बीच तगड़ा मैच हुआ था जिसका लुत्फ उठाने कई सितारे पहुंचे थे।

मैच देखने पहुंचे फिल्मी सितारे

इनमें शाहरुख के बच्चे सुहाना खान और अबराम, चंकी पांडे की बेटी अनन्या और संजय कपूर अपनी बेटी शनाया कपूर के साथ मैच देखने पहुंचे हुए थे। वहीं अभिनेत्री Janhvi Kapoor भी स्टेडियम में मैच आनंद लेती दिखी। इस दौरान जान्हवी ने अपने किसी खास 'मिस्टर माही' को भी काफी मिस किया।आइए जानते है की आखिर कौन है ये मिस्टर माही…

IPL मैच का आनंद लेती दिखी Janhvi Kapoor

https://www.instagram.com/p/C6g_XfkIkK4/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज' माही के डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ Janhvi Kapoor मैच देखने पहुंची हुई थीं। एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें मैच के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसके उन्होंने कैप्शन में उन्होंने 'मिस यू मिस्टर माही'। ये माही कोई और नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग 'फिल्म मिस्टर एंड सिसेज माही' के को-स्टार राजकुमार राव हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने अभिनेता को टैग भी किया है।

और नया पुराने