जिंदगी से निकल जा,कभी आना मत', Delhi Metro में कपल भिड़े , हुई हाथाफाई…

सोशल मीडिया पर हालही में एक और वीडियो सुर्खियों में है. जिसमें Delhi metro में खड़े हुए एक कपल के बीच किसी बात को लेकर तगड़ी बहस हो गई,आइए जानते हैं क्या है माजरा…

DMRC(डीमआरसी) लगातार पिछले काफी वक्त से इसके लिए चेतावनी दे रहा है,इसके बावजूद दिल्ली मेट्रो में लड़ाई- झगड़ा, नाच- गाना, और बवाल जैसी चीज रुकने का नाम नहीं ले रहे.

बीते दिनों में कई ऐसे बहुत से वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में गलत हरकतें करते दिखा, तो कोई फालतू के रील्स बनाने में लगा हुआ.साथ ही कई बार तो सीट को लेकर भी लोगो में झगड़े हुए. लेकिन अब ये ताजा मामला थोड़ा अजीब है.

'लोग देख रहे हैं इज्जत कर ले

Delhi metro में खड़े हुए एक कपल में किसी बात को लेकर बहस छिड़ जाती है.अपने हाथ में थैला लिए लड़की उसे मारती है. इसपर लड़का कहता है- हाथ थोड़ा कम उठा ले ये पब्लिक प्लेस है . फिर वह आगे बढ़ती है फिर लड़का कहता है- निकल जा यहां से… तो लड़की इतने में फिर वापस आकर उसे थप्पड़ मारती है और कहती है की - इज्जत तो कर ले सब देख रहे हैं. लड़का भी इसके बाद उसे थप्पड़ जड़ देता है. और लड़की कहती है- देख मैं मम्मी को ये बताऊंगी, तुझ जैसा लड़का किसी को भी न मिले- मेरी जिंदगी में कभी मत आइयो, जा निकल जा यहां से. उसे लगातार लड़की मारती जाती है.

https://twitter.com/dlazygirl/status/1786323238982922665

कहां गई 'जेंडर इक्वेलिटी

मेट्रो में ही बैठे किसी यात्री ने यह वीडियो बनाया था जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा में है.लोग अब इसपर ढेरो रिएक्शन दे रहे हैं , कोई बोल रहा है कि ये दोनो तो भाई बहन के जैसे लड़ रहे हैं.

एक और ने कहा - जेंडर इक्वेलिटी वाली बात अब क्यों नहीं हो रही है, जो एक लड़के पर लड़की लगातार हाथ उठाए जा रही है. हालांकि,ये वायरल वीडियो कब का है ये तो पता नहीं, लेकिन इन दिनों यह खूब सुर्खियों में है.

और नया पुराने