बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर पैपराजी के फोटो खींचने के तरीके पर नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी महिला के मना करने के बाद भी फोटोग्राफर उसकी तस्वीरें गलत तरीके से लेते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
'बिग बॉस 20' में सलमान ने यह बात नेहा धूपिया के साथ बातचीत के दौरान कही। नेहा ने इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए सलमान का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पहले चेतावनी दिए जाने के बाद भी कुछ फोटोग्राफर ऐसी हरकतें कर रहे हैं।
सितारों पर भी उठाए सवाल
सलमान ने कहा कि कुछ महिला और पुरुष कलाकार खुद पैपराजी को बुलाते हैं और तस्वीरें खिंचवाने के लिए पैसे भी देते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर कलाकार की तस्वीर उसकी मर्जी के बिना ली जाए। जिसे फोटो खिंचवाना पसंद है, उसकी तस्वीर लें, लेकिन जो मना करे, उसकी इच्छा का सम्मान करें।
मना करने के बाद भी फोटो लेने पर होगी कार्रवाई
सलमान ने साफ कहा कि अगर कोई महिला फोटोग्राफर को तस्वीर लेने से मना करती है और इसके बाद भी उसकी तस्वीरें ली जाती हैं, तो इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे मजाक समझ रहे हैं और ऐसी हरकतें जारी रखे हुए हैं। सलमान ने इस पर सख्त रुख अपनाने की बात कही।
