नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज मिलेगी सजा, परिवार ने की फांसी की मांग

 

https://www.news4u36.in/2026/10/muskan-sahil-neel-drum-murder-case-sentence-verdict.html

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर आज, 14 अक्टूबर को अदालत फैसला सुनाएगी। फैसले से पहले दोनों की गतिविधियों और मानसिक स्थिति पर जेल प्रशासन नजर रख रहा है। जेल अधिकारियों के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने के बाद से दोनों कम बातचीत कर रहे हैं। उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

बेटी से मिलने के लिए परेशान मुस्कान

जेल प्रशासन के अनुसार, मुस्कान अपनी बड़ी बेटी पीहू से मिलना चाहती है। उसने बेटी से फोन पर बात कराने की मांग भी की है। हालांकि, जेल प्रशासन के पास बच्ची का मोबाइल नंबर या पता उपलब्ध नहीं है। फिलहाल मुस्कान को बेटी के नाम चिट्ठी लिखने के लिए जरूरी सामान दिया गया है। उसने पीहू के लिए एक पत्र भी लिखा है।

पीड़ित परिवार ने की फांसी की मांग

सौरभ राजपूत का परिवार आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है। सौरभ की मां रेणु राजपूत ने कहा है कि परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी। सजा के ऐलान से पहले उन्होंने घर पर पूजा भी शुरू कर दी है।

क्या है नीला ड्रम हत्याकांड?

यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके का है। आरोपों के मुताबिक, 3 मार्च 2025 की रात मुस्कान ने अपने पति सौरभ को खाने में बेहोशी की दवा देकर बेहोश किया। इसके बाद उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में रखे गए और सीमेंट से भर दिया गया।

वारदात के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश चले गए थे। 18 मार्च को दोनों को गिरफ्तार किया गया और सौरभ का शव ड्रम से बरामद हुआ। मामले की सुनवाई के बाद मेरठ की जिला जज अदालत ने 30 सितंबर को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराया था। अब दोनों की सजा पर अदालत का फैसला आना है।

और नया पुराने