दुर्ग जिले के भिलाई स्थित हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग श्याम केमिकल फैक्ट्री में लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।
फैक्ट्री से आग की तेज लपटें और काफी धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, हादसे में फैक्ट्री को हुए नुकसान का भी फिलहाल आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है।
Tags:
छत्तीसगढ़
