सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो Bigg Boss 20 में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच जहां हर दिन नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खूब सपोर्ट कर रहे हैं।
बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले एक प्लेटफॉर्म के सर्वे के मुताबिक, इस हफ्ते सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है। इसे दर्शकों के बीच कंटेस्टेंट्स की लोकप्रियता और सोशल मीडिया बज का एक संकेत माना जा सकता है।
टॉप-5 में किसे मिली कौन सी जगह?
इस लिस्ट में काजी तौकीर, स्काउट ओपी, उदिति सिंह, अरिश्फा खान और यंग डीएसए शामिल हैं।
नंबर 5: यंग डीएसए
नंबर 4: अरिश्फा खान
नंबर 3: उदिति सिंह
नंबर 2: स्काउट ओपी
नंबर 1: काजी तौकीर
यानी इस हफ्ते सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा काजी तौकीर की रही।
अरिजीत सिंह से है पुराना कनेक्शन
काजी तौकीर का सिंगर अरिजीत सिंह के साथ पुराना कनेक्शन बताया जाता है। दोनों एक ही रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। उस शो में अरिजीत छठे स्थान पर बाहर हो गए थे, जबकि काजी ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
हालांकि, समय के साथ दोनों के करियर ने अलग दिशा ली। जहां अरिजीत सिंह बड़े इंटरनेशनल स्टार बने, वहीं काजी कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर हो गए। काजी कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में अरिजीत का जिक्र कर चुके हैं और उनके लिए खुशी भी जाहिर कर चुके हैं।
वीकेंड का वार में सलमान ने लगाई फटकार
हाल ही में वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर के रवैये को लेकर उनसे बात की। घरवालों के साथ उनके व्यवहार और कनिका को लेकर किए गए 'लॉलीपॉप' वाले कमेंट पर माफी नहीं मांगने को लेकर सलमान ने उन्हें समझाया।
इसके बावजूद सोशल मीडिया पर काजी को दर्शकों का सपोर्ट मिलता दिखाई दिया। कुछ यूजर्स ने मेकर्स पर काजी को जानबूझकर नीचा दिखाने और कनिका को ज्यादा लाइमलाइट देने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
फिलहाल, सोशल मीडिया पर चल रही इस चर्चा के आधार पर काजी तौकीर Bigg Boss 20 के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट बने हुए हैं।
