कवर्धा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

 


छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सड़क पर चल रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने तुरंत स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में राधा-कृष्ण मंदिर के पास हुई। स्कूटी में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया और उससे काले धुएं का गुबार उठने लगा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग किस कारण से लगी। 



और नया पुराने