मोबाइल देखने पर हुआ विवाद, बड़े भाई ने डंडे से पीटकर छोटे भाई की कर दी हत्या

 


धमतरी। मोबाइल देखने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो भाइयों के बीच जानलेवा संघर्ष में बदल गया। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के फरसगांव गांव में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कुंदन सोरी घर पर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने उसे लेकर आपत्ति जताई। बात इतनी बढ़ गई कि कैलाश ने गुस्से में आकर कुंदन की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। हमले के दौरान उसके सिर पर भी वार किया गया, जो जानलेवा साबित हुआ।

आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की जानकारी मिलने पर खल्लारी थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

और नया पुराने