कोरिया: अपनी ही स्कूल बस की चपेट में आई मासूम, मौत : Sonhat School Bus Accident Korea

Sonhat School Bus Accident Korea: कोरिया। शनिवार सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रही दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। सोनहत क्षेत्र में बच्ची अपनी ही स्कूल संस्था की बस की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसा सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर बस्ती में सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। मृतक बच्ची की पहचान प्रिंसि के रूप में हुई है। वह सोनहत स्थित भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा थी।

बताया गया कि प्रिंसि रोज की तरह स्कूल जाने के लिए बस में बैठने घर से निकली थी। इसी दौरान स्कूल की बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और बच्ची को इलाज के लिए सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की कोशिश की गई।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सोनहत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद बच्ची के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

और नया पुराने