बिलासपुर: जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

बिलासपुर। जन्माष्टमी के मौके पर मटकी बांधने के दौरान बिलासपुर में एक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजीव गांधी चौक पर हुआ हादसा

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए रेहान मटकी बांध रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

और नया पुराने