'ची-ची के कई अफेयर थे…' Lock Up 2 में सुनीता आहूजा ने खोले गोविंदा की निजी जिंदगी के राज

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी और यूट्यूबर सुनीता आहूजा ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में अपनी शादी और गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उनकी बातें सुनकर दर्शक भी हैरान रह गए।

गोविंदा के अफेयर्स पर क्या बोलीं सुनीता?

शो के दौरान फराह खान ने सुनीता से उनकी एक पुरानी हेडलाइन का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं। इस पर सुनीता ने कहा कि रिश्ते में प्यार हो तो कई बातें सहनी पड़ती हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि गोविंदा के जीवन में कई अफेयर रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को निभाने की कोशिश की।

गोली लगने वाली घटना पर भी किया मजाक

सुनीता ने उस घटना का भी जिक्र किया जब गोविंदा को गलती से अपने ही पैर में गोली लग गई थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग उन्हें ही इसका जिम्मेदार मानने लगे थे, जबकि उस समय वह मुंबई में नहीं थीं और खाटू श्याम गई हुई थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सुनीता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने उनकी साफगोई की तारीफ की, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि निजी बातों को सार्वजनिक मंच पर साझा नहीं करना चाहिए।

गोविंदा और सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। शुरुआत में दोनों ने अपनी शादी को करीब दो साल तक छिपाकर रखा। बाद में बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। उनके दो बच्चे हैं—टीना और यशवर्धन आहूजा।

लॉक अप 2

'लॉक अप सीजन 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में कई टीवी सितारे और रियलिटी शो के चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। नए एपिसोड हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम किए जाते हैं।

https://www.instagram.com/reel/DaF7-wwjIX-/?igsh=MWQ2dmZoN3Y0YW5heg==
और नया पुराने