छत्तीसगढ: 'दोनों पत्नियां चाहिए'… जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस के छूटे पसीने

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड़रा में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी दो पत्नियों को साथ रखने की मांग को लेकर करीब 50 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर बैठा देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

युवक की पहचान यादराम साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी इसी मांग को लेकर इसी टावर पर चढ़ चुका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाइश देने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में जमा हो गए।

और नया पुराने