कवर्धा: टावर पर चढ़कर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा! बोला- पुलिस कर रही है अन्याय : Kawardha tower incident

Kawardha tower incident: कवर्धा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना ग्राम दशरंगपुर की है, जहां मनीष चंद्राकर नाम का युवक खुद पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी गई है। गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि मनीष चंद्राकर के खिलाफ पहले से ही FIR दर्ज है। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में उसके दो साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, होली के दिन ग्राम खंडसरा में कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में मनीष को भी आरोपी बनाया है।

फिलहाल पुलिस युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश कर रही है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

और नया पुराने