जांजगीर: दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार ; Pamgarh rape case

Pamgarh rape case
: जांजगीर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने 18 फरवरी को पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि उसकी पहचान मुंगेली जिले के मानपुर निवासी कोमल प्रसाद से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई।

आरोप है कि कोमल प्रसाद ने युवती से शादी करने का वादा किया और उसी बहाने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया।

धोखा महसूस होने पर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उसे मुंगेली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

और नया पुराने