Nitin Nabin Networth: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के पास कितनी संपत्ति? 2 SUV और बैंक बैलेंस जानिए

Nitin Nabin Networth: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाया है। महज 45 साल की उम्र में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नितिन नवीन अब राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं।

वे भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष माने जाते हैं। ऐसे में लोग उनकी शिक्षा, संपत्ति और जीवन से जुड़ी जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं। आइए जानते हैं उनकी कुल संपत्ति और अन्य जानकारी।

परिवार की कुल संपत्ति 3.08 करोड़ रुपये

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान दायर किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक नितिन नवीन और उनके परिवार की कुल संपत्ति लगभग 3.08 करोड़ रुपये है।

इसमें चल संपत्ति (कैश, बैंक बैलेंस, वाहन आदि) और अचल संपत्ति (जमीन-जायदाद) दोनों शामिल हैं। पांच बार विधायक रह चुके नितिन नवीन की संपत्ति कई बड़े नेताओं की तुलना में काफी संतुलित मानी जाती है।

चल और अचल संपत्ति का विवरण

हलफनामे के अनुसार नितिन नवीन और उनके परिवार के पास करीब 1.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

वहीं उनकी पत्नी के नाम पर लगभग 84 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है।

इसके अलावा जमीन और अन्य अचल संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 1.47 करोड़ रुपये बताई गई है।

हालांकि उनके ऊपर बैंकों और वित्तीय संस्थानों का लगभग 56.6 लाख रुपये का कर्ज भी दर्ज है।

कैश बहुत कम, बैंक में ज्यादा पैसा

करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद नितिन नवीन नकद पैसा ज्यादा नहीं रखते हैं। हलफनामे के अनुसार उनके पास सिर्फ 55 हजार रुपये कैश है, जबकि बैंक खातों में करीब 62 लाख रुपये जमा हैं।

शिक्षा: इंटरमीडिएट तक पढ़ाई

शिक्षा की बात करें तो नितिन नवीन ने इंटरमीडिएट (12वीं) तक पढ़ाई की है। यह जानकारी उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दी है।

गाड़ियां और आभूषण

नितिन नवीन के पास दो SUV गाड़ियां हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 37.8 लाख रुपये बताई गई है।

इनमें

महिंद्रा स्कॉर्पियो

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (अक्टूबर 2022 में खरीदी)


शामिल हैं।

इसके अलावा नितिन नवीन और उनकी पत्नी के पास करीब 11.3 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

नितिन नवीन का जन्म रांची में हुआ था। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं।

वे पटना पश्चिम और बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। अब वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार भी बनाया है।

और नया पुराने