कवर्धा: वाहन चेकिंग में बड़ी कार्रवाई, कार से 15 किलो गांजा बरामद

कवर्धा। कबीरधाम क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिल्फी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से करीब 15.480 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 7.75 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से कार और मोबाइल फोन सहित कुल 12.95 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर के रास्ते उत्तरप्रदेश ले जाते थे। वहां इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध कमाई की जाती थी।

तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

और नया पुराने