ऊर्जा साझेदारी पर जोर: भारत दौरे पर आ रहे कनाडा के PM मार्क कार्नी l Mark Carney India tour

Mark Carney India tour: भारत और कनाडा के रिश्तों में अब धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की और बातचीत को सकारात्मक बताया।

मार्च में भारत आ सकते हैं कनाडा के PM (Mark Carney India tour)

इस बातचीत में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, मार्क कार्नी मार्च की शुरुआत में भारत दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान भारत और कनाडा के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

यूरेनियम, गैस और खनिजों पर फोकस

दोनों देशों के बीच खासतौर पर

यूरेनियम सप्लाई

लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG)

क्रिटिकल मिनरल्स
जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत चल रही है। ऊर्जा क्षेत्र को लेकर समझौते इस दौरे का बड़ा हिस्सा हो सकते हैं।

CEPA समझौते पर भी सहमति

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर औपचारिक बातचीत शुरू करने को लेकर सहमति बन गई है। इससे व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

दावोस में कार्नी की अपील

हाल ही में दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान प्रधानमंत्री कार्नी ने दुनिया की मध्यम शक्तियों को एकजुट होने की अपील की थी। जानकार इसे भारत-कनाडा रिश्तों में नई शुरुआत के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।

इंडिया एनर्जी वीक में अहम मुलाकात

कनाडा के ऊर्जा मंत्री टिम होजीसन गोवा में हो रहे इंडिया एनर्जी वीक में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से होगी, जिसमें

यूरेनियम

LNG

क्रिटिकल मिनरल्स
पर संभावित सौदों पर चर्चा होगी।

पुराने विवाद के बाद रिश्तों में सुधार

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में तत्कालीन कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रुडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। लेकिन मार्क कार्नी सरकार बनने के बाद अब रिश्तों को सामान्य करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

और नया पुराने