बांग्लादेश में सोते हुए हिंदू युवक को जिंदा जलाया

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला नरसिंगदी जिले से सामने आया है, जहां 23 साल के एक हिंदू युवक को जिंदा जला दिया गया। युवक का नाम चंचल चंद्र भौमिक था।

चंचल एक गराज में काम करता था। रोज की तरह काम खत्म करने के बाद वह रात में गराज के अंदर ही सो गया था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने गराज में आग लगा दी। यह घटना राजधानी ढाका से करीब 50 किलोमीटर दूर नरसिंगदी इलाके की है।

दम घुटने से हुई मौत

गराज में पेट्रोल, इंजन ऑयल जैसे ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। आग लगते ही पूरे गराज में धुआं फैल गया। धुएं से दम घुटने के कारण चंचल की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर जलने के निशान भी पाए गए हैं।

CCTV में कैद हुई वारदात

गराज के बाहर लगे CCTV कैमरे में आरोपी को आग लगाते हुए देखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सभी CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
2022 की जनगणना के अनुसार, बांग्लादेश में करीब 1 करोड़ 30 लाख हिंदू रहते हैं, जो कुल आबादी का लगभग 7.95 प्रतिशत हैं।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

पिछले हफ्ते गाजीपुर में एक हिंदू की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी

सिलहट में एक हिंदू के घर को आग के हवाले कर दिया गया

फेनी में एक हिंदू ऑटो रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई


इन घटनाओं से साफ है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय लगातार खतरे में है।

और नया पुराने