कथावाचक युवराज पांडे बोले– क्या कोई टारगेट है मुझे निपटाने का?

रायपुर। मशहूर कथावाचक युवराज पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद को मिल रही धमकियों और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर दर्द बयां किया है।

वीडियो में युवराज पांडे कहते नजर आ रहे हैं कि “बस गलती इतनी है कि हम छत्तीसगढ़िया हैं।” उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी भीड़ होने के बावजूद सुरक्षा के नाम पर मौके पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि “क्या कोई टारगेट है कि महाराज को निपटाना है।”

कथावाचक ने बताया कि कथा के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मालाएं चोरी हो गईं, जिससे कई भक्त कथा सुनने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित जगहों पर आवेदन और सूचना दी गई है, लेकिन इसके बावजूद कोई व्यवस्था नहीं की गई।

वीडियो में युवराज पांडे यह भी कहते हैं कि फिलहाल सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है और अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो ईश्वर ही रक्षा करेंगे। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

https://twitter.com/SPsuryakant/status/2014188046523252980?s=20
और नया पुराने