नए कलाकार, नई कहानी! ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा

अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब निर्माता इस कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसकी दूसरी किस्त लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम रखा गया है ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’।

फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। इस बार फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है।

नए कलाकारों के साथ आगे बढ़ेगी कहानी

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने ‘द केरल स्टोरी 2’ का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जो एक भावनात्मक और गहराई से भरी कहानी का संकेत देता है।
टीजर में महिलाओं के पीड़ा से भरे चेहरे दिखाए गए हैं, जिनमें डर, आंसू और धीरे-धीरे बढ़ता गुस्सा साफ नजर आता है।

https://twitter.com/sunshinepicture/status/2016386246227198405?s=20

इस बार फिल्म में नए मुख्य कलाकारों को शामिल किया गया है। अहम भूमिकाओं में

उल्का गुप्ता

अदिति भाटिया

ऐश्वर्या ओझा


नजर आएंगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ को 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मोशन पोस्टर देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

और नया पुराने