बड़ी मुठभेड़: सुकमा मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 3 ढेर

Sukma Encounter News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। थाना गोलापल्ली क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में चल रहे एनकाउंटर में अब तक तीन नक्सली मारे जाने की पुष्टि सुकमा पुलिस ने की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन और जवाबी कार्रवाई जारी है।

DRG के सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई फायरिंग

पुलिस को माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद डीआरजी (DRG) की टीम ने गोलापल्ली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी होती रही।

घने जंगलों में ऑपरेशन तेज, अतिरिक्त बल तैनात

सुबह से ही पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ इलाके की घेराबंदी किए हुए हैं। मुठभेड़ को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

किस्टाराम एरिया कमेटी के तीन नक्सली मारे गए

सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए तीनों नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी से जुड़े हुए थे। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली गई है।

ढेर किए गए नक्सलियों के नाम:

माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत – एसीएम, किस्टाराम एरिया कमेटी

सोढ़ी बंडी – एसीएम, किस्टाराम एरिया कमेटी

नुप्पो बजनी – एसीएम, किस्टाराम एरिया कमेटी (महिला नक्सली)


मुठभेड़ अभी भी जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलाके में अभी भी सर्च अभियान जारी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

और नया पुराने