CG News Today: गले में चना फंसने से मासूम शिवांश की मौत

CG News Today: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ग्राम बरपारा निर्धि निवासी मजदूर जय कुमार पोर्ते के डेढ़ साल के बेटे शिवांश पोर्ते की मौत गले में चना फंसने से हो गई। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम का माहौल है।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, मासूम शिवांश बिस्तर पर खेलते-खेलते चना खा रहा था। अचानक उसका एक दाना गले में फंस गया और बच्चा छटपटाने लगा। परिवार के लोग घबराकर तुरंत उसे रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में छाया मातम

अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

और नया पुराने