शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में अरशद वारसी की हुई एंट्री

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ के बाद अब वह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (King) में भी नजर आने वाले हैं।

अरशद वारसी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोलैंड के वारसॉ से एक फोटो शेयर किया। तस्वीर में वह ब्लैक टी-शर्ट, जैकेट और ग्रे ट्राउजर में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा – “अपने फेवरेट के साथ शूटिंग कर रहा हूं, भगवान का शुक्र है।”

‘किंग’ में अरशद वारसी की एंट्री

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने अरशद के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा – “किंगडम में आपका स्वागत है।” इसके बाद साफ हो गया कि अरशद वारसी, शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा हैं। हालांकि उनके किरदार को लेकर अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

अरशद वारसी का वर्कफ्रंट

अरशद जल्द ही ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और सौरभ शुक्ला के साथ नजर आएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं।

मूवी 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/DOG0PrFCfyA/?utm_source=ig_web_copy_link


और नया पुराने