छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर – 17 लाख का था इन पर इनाम

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। राज्य के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों समेत 4 नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जंगलों में हुई। मारे गए सभी नक्सली दक्षिण सब-जोनल ब्यूरो से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि इन पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

कैसे हुई मुठभेड़?

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक, नक्सल गतिविधियों की पुख्ता सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया।

किन नक्सलियों को किया गया ढेर?

पुलिस के अनुसार मारे गए नक्सलियों की पहचान इस प्रकार हुई:

हुंगा (इनामी: ₹5 लाख, पद: ACM)

लाखे (इनामी: ₹5 लाख, पद: ACM)

भीमे (इनामी: ₹5 लाख, पद: ACM)

निहाल उर्फ राहुल (इनामी: ₹2 लाख, पद: पार्टी सदस्य)


क्या-क्या बरामद हुआ?

मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च के दौरान नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए:

एक SLR

एक INSAS राइफल

एक 303 राइफल

एक 12 बोर बंदूक

एक BGL लांचर

एक सिंगल शॉट हथियार

बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री


पुलिस की बड़ी कामयाबी

पुलिस ने इसे एक बड़ी सफलता बताया है, जो बीजापुर और आसपास के क्षेत्रों में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में मदद करेगी। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

और नया पुराने