छत्तीसगढ़: पूरे परिवार ने पिया मरी हुई छिपकली वाला पानी, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लापरवाही के चलते फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। बरपाली तुरिधाम नगरदा गांव में एक ही परिवार के चार लोग—पति, पत्नी, बेटी और दामाद—खराब भोजन के कारण बीमार हो गए। सभी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

कैसे हुआ फूड पॉइजनिंग?

जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय प्यारेलाल, उनकी 48 वर्षीय पत्नी, 32 वर्षीय बेटी कलाबाई और 35 वर्षीय दामाद रथराम ने साथ में खाना खाया। एक घंटे बाद उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

छिपकली की वजह से बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि जिस टब में पीने का पानी रखा था, उसमें छिपकली मरी हुई मिली। इसी पानी के इस्तेमाल से सभी की तबीयत बिगड़ गई।

और नया पुराने