महाकुंभ 2024: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान

रायपुर। महाकुंभ 2024 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के लिए उमड़ रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी संगम में स्नान कर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की।

उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

विजय शर्मा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी महाकुंभ यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,
"पुण्यधरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर स्नान कर पूजा-अर्चना की।"

https://twitter.com/vijaysharmacg/status/1892825610713780439

13 जनवरी से जारी है आस्था का महासंगम

महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2024 को हुई थी और श्रद्धालु देशभर से संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। इस धार्मिक महापर्व का समापन महाशिवरात्रि पर होगा।

अब तक 58 करोड़ श्रद्धालु कर चुके स्नान

महाकुंभ के 40वें दिन तक लगभग 58 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं।
अनुमान है कि महाशिवरात्रि तक यह संख्या 60 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

और नया पुराने