CM विष्णु देव साय का 61वां जन्मदिन, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपने निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और एमपी सीएम मोहन यादव भी शामिल हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा,
"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह राज्य के लोगों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कर रहे हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"

अमित शाह ने CM साय के कार्यों की सराहना की

गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम साय को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने लिखा,
"छत्तीसगढ़ में भाजपा को जनविश्वास का केंद्र बनाने में आपकी भूमिका सराहनीय है। ईश्वर आपको दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।"

https://twitter.com/narendramodi/status/1892777517640986766

गृहनगर बगिया में मना रहे जन्मदिन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृहनगर बगिया पहुंचे, जहां वह सत्यनारायण व्रत कथा में शामिल होंगे। उन्होंने सुबह 10:30 बजे रायपुर से बगिया के लिए प्रस्थान किया और शाम 5:30 बजे रायपुर लौटेंगे।

और नया पुराने