रायपुर सेंट्रल जेल में राखी का रंग, बहनों ने जेल में बंद भाईयों को बांधी राखी

रायपुर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। सेंट्रल जेल में बहनें अपने कैद भाइयों की कलाइयों में राखी बांधने पहुंचीं। इस साल भी जेल में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किए हैं। बहनें सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ही अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं। इस दौरान केवल राखी ले जाने की अनुमति है; मिठाई, टीका या अन्य पूजा सामग्री लाना मना है।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1825399800969462123
और नया पुराने