कपड़े प्रेस करने का देशी जुगाड़ देखा क्या? जरूर से देखले ये बड़े काम की Viral Video...

सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारे फनी वीडियो ट्रेंड करते है. लेकिन कुछ Viral Video ऐसे भी रहते हैं जो की फनी के साथ थोड़े अनोखे जुगाड़ वाले भी रहते हैं. इसी तरह का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसमे एक शख्स अपने कपड़े प्रेस करने के लिए गजब का देशी जुगाड़ लगाता दिख रहा है.

आमतौर पर सभी लोग कपड़े प्रेस करने की स्थिति में बिजली पर ही निर्भर रहते हैं. लेकिन जिनके घर में बिजली वाली सुविधा नहीं रहती तो वे या तो कोयले के प्रेस का प्रयोग करते है. या फिर गर्म पानी को लोटे में डाल कर लोटे के सपाट तले का उपयोग शर्ट आदि प्रेस करने के लिए करते हैं।

लेकिन इस Viral video में एक शख्स ने जो कमाल किया है. उसे देख सभी हैरान तो है ही साथ ही जुगाड की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/C49gDhGoscY/?utm_source=ig_web_copy_link

viral video में दिख रहा है की शख्स शायद भारत के किसी मध्यम या निम्न मध्यम परिवार से आता है जिसका किचन नजर आ रहा है. वह गैस पर कुकर में कुछ पकाता हुआ लग रहा है जिसमें से सीटी भी बज रही है, वहीं जमीन पर एक चद्दर बिछा हुआ जिसमे शर्ट प्रेस करने के लिए रखी हुई है और वह शख्स उसी गर्म कुकर से शर्ट को प्रेस कर देता है. बैकग्राउंड में बढ़िया बाजीगर फिल्म का गाना बज रहा है.

और नया पुराने