Shahdol News: अवैध रेत माफिया ने एएसआई को ट्रैक्टर से कुचला, हो गई मौत...

Shahdol News: मप्र के शहाडोल जिले के ब्‍यौहारी इलाके में ये घटना घटित हुई है,जिसके बाद रेत से भरा ट्रैक्‍टर को लेकर चालक फरार हो गया।

जिले में रेत माफ‍िया ने एक एएसआई की अवैध रेत से भरे ट्रैक्‍टर से कुचलकर हत्‍या कर डाली। यह घटना करीब रात के एक बजे हुई।

जिले के ब्‍यौहारी क्षेत्र के बड़ौली गांव में हो रहे अवैध रेत खनन की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद एएसआई महेंद्र बागरी और दो अन्‍य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे।

जब अवैध रेत से भरे उस ट्रैक्‍टर को एएसआई महेंद्र बागरी ने जैसे ही रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्‍टर चालक ने ट्रैक्‍टर को महेंद्र बागरी पर ही चढ़ा दिया।

जानकारी के मुताबिक एएसआई महेंद्र बागरी की इस दौरान मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक रेत से भरा ट्रैक्‍टर लेकर वहां से फरार हो गया।

वरिष्‍ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच चल रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है।

और नया पुराने