LSG vs SRH: लखनऊ की हार के बाद टीम के मालिक ने kl Rahul को लगाई फटकार,भड़के क्रिकेट फैंस…

IPL 2024 में बीते दिन LSG vs SRH के बीच मुकाबला हुआ जिसमे,हैदराबाद ने बड़ी आसानी से लखनऊ को हरा दिया, लेकिन इस बीच मैच के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ टीम के मालिक केएल राहुल पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं…

IPL2024 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंचने वाला है,ऐसे में एक एक हार भी उनकी टीम लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों को खत्म कर सकती है। इस कारण हैदराबाद से मिली हार के बाद टीम के ओनर संजीव गोयनका थोड़े नाराज होते दिखे।

सोशल मीडिया पर (LSG vs SRH )मैच के बाद का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वे टीम के कप्तान केएल राहुल से थोड़े बिफरे अंदाज से बात करते नजर आ रहे। हालांकि, फैंस को गोयनका का ऐसा करना बहुत खराब लगा और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई।

केएल राहुल इस बातचीत के दौरान काफी दबाव में लग रहे हैं, चेहरे पर निराशा झलक रही है। टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर जैसे ही वहां पहुंचते हैं, तो केएल राहुल वहां से चले गए।

संजीव गोयनका को केएल राहुल के साथ ऐसा बुरा बर्ताव करने की वजह से सभी फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। कई लोग कह रहे है कि हार मिलने के बाद टीम और सभी खिलाड़ियों से बात करने का अपना एक तरीका होता है, जिसका कुछ भी ध्यान नहीं रखा गया है। अब लोग केएल राहुल के सपोर्ट में आ गए हैं और गोयनका को ट्रोल करते हुए तंज कस रहे हैं।

https://twitter.com/bstvlive/status/1788276487763697953

एक यूजर ने इसपर लिखा, " लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका अपनी टीम के हार के बाद केएल राहुल से गलत बर्ताव कर रहे हैं, धन्ना सेठ गोयनका खेल भावना को ही भूल गए। चाहे कितनी भी बड़ी हार हो आजतक किसी भी टीम के मालिक ने ऐसी हरकत शायद ही करी हो। लानत है।"

तो एक और ने लिखा, "जारी मैच के दौरान ओनर्स को मैदान से दूर ही रहना चाहिए और टीम प्लान या फिर रणनीति का उसे हिस्सा नहीं होना चाहिए। मैंने कभी इससे पहले ऐसा नहीं देखा था।"

केएल राहुल ने इस मुकाबले में 33 गेंद में 29 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी कम था। आखिर में आकर आयुष बदोनी और निकोलस पूरन ने अर्धशतक जमाते हुए टीम के स्कोर को 165 रन तक पहुंचाया।

लेकिन, इसी विकेट पर SRH की और से ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। साथ ही अभिषेक शर्मा ने भी 28 गेंद में तूफानी अंदाज से 75 रन ठोके डाले। इस कारण से हैदराबाद ने 10 ओवर में ही जीत प्राप्त कर लिया।

और नया पुराने