Viral video: बिग बैश लीग क्रिकेट मैच के बीच भारतीय शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, वायरल हुआ विडियो

Viral video: Live बिग बैश लीग के द्वारा जब एक साक्षात्कारकर्ता ने दर्शकों के स्टैंड में बैठे एक शख्स से पूछा कि आप और आपकी गर्लफ्रेंड अलग अलग टीम का समर्थन करते हैं तो आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है,लेकिन इसी दौरान उस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया….

साक्षात्कार्ता के सवाल के जवाब में उस शख्स ने, "हां, मैं एक बड़े स्टार्स का फैन हूं और वह रेनेगेड्स की फैन है. लेकिन उसे (ग्लेन) मैक्सवेल भी पसंद है और मैं मैक्सवेल का फैन हूं, मैं उसे इसलिए यहां लाया हूं ताकि…"

इसके बाद वह शख्स उठकर अपनी गर्लफ्रैंड की ओर मुंह कर अंगूठी निकालते हुए घुटने पर झुककर कहता है, 'यह एक बड़ा मौका है इस कारण मैं बस उसे अंगूठी पहनाना चाहता हूं.'

यह प्रपोजल देख साक्षात्कारकर्ता और वहां मौजूद सभी लोग शोर मचाने लगते हैं और वह लड़की प्रपोजल को हां भी कहती है और अंगूठी पहन लेती है, लड़की का रिएक्शन भी काफी देखने लायक था।

Viral Video पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने इसपर लिखा, "नए साल का सबसे बेहतर शुरुआत. जीवन भर याद रहने वाली याद." तो दूसरे ने कहा, "कितना प्यारा है ये

और नया पुराने