Odisha:हैवानियत की हदें पार, सांप से डसवा कर पत्नी और बेटी को शख्स ने उतारा मौत के घाट...

Odisha के गंजाम जिले से एक हैरतंगेज मामला सामने आया है। जहां एक 25 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी को सांप से डसा कर उन्हें मौत की नींद सुला दी।जिसके बाद अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आपसी झगड़ा बनी मौत का कारण

ये डरावनी घटना कबीसूर्या नगर इलाके के अधेईगांव का है। आरोपी शख्स का नाम गणेश पात्रा है। एक पुलिस अधिकारी अनुसार गणेश और उसकी पत्नी बसंती पात्रा (23) के बीच आपसी मतभेद थे।साल 2020 में उनकी शादी हुई थी।उनकी एक दो साल की बेटी देबास्मिता भी थी।

सपेरे से खरीदा था जहरीला सांप

अधिकारी के मुताबिक आरोपी शख्स ने पत्नी और बेटी के हत्या के इरादे से ही एक सपेरे से झूठ बोलकर सांप खरीदा था कि वह इसका उपयोग पूजा मे करने वाला है।

वह एक प्लास्टिक के जार में छह अक्तूबर को कोबरा को बंद कर लाया, फिर जब रात के समय उसकी पत्नी और बेटी गहरी नींद में थे तो उसने उस जहरीले सांप को उनके कमरे में छोड़ दिया और खुद अन्य किसी कमरे में जाकर सो गया।

घटना के एक महीने बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी

गंजाम पुलिस ने शुरू में इसे अप्राकृतिक मौत का मामला माना था, लेकिन जब आरोपी के ससुर ने इस पर प्राथमिकी दर्ज कराई तो उससे पूछताछ की गई। सबूत जुटाने में देरी के चलते घटना के एक महीने बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।

शुरू में पुलिस को गुमराह करने की गणेश ने हर संभव कोशिश की। हालांकि, आखिर में उसने टूटकर खुद गुनाह करना कबूल कर लिया।

और नया पुराने