Ravindar Chandrasekaran Arrested: साउथ की फेमस एक्ट्रेस महालक्ष्मी शंकर (Mahalakshmi Shankar) संग शादी कर सुर्खियों में रहे प्रोड्यूसर को 16 करोड़ की धोखाधड़ी आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रोड्यसूर Ravinder Chandrasekaran पर धोखाधड़ी के आरोप लगे है, जिसके बाद सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने उनको गिरफ्तार किया है। रविंद्र चंद्रशेखरन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं। रविंद्र चंद्रशेखरन का अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है।उन्होंने ‘कल्याणम’ तथा ‘कोलाई नुकू पारवाई’ ‘सुट्टा कढ़ाई’, जैसी कई फिल्में बनाई हैं।
39 वर्षीय रविंद्र चंद्रशेख साउथ फिल्म इंडस्ट्री से काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। पिछले साल 2022 में ही रविंद्र चंद्रशेखरन ने फेमस एक्ट्रेस महालक्ष्मी शंकर (Mahalakshmi Shankar) से शादी रचाई थी, जिसके बाद से ही वे दोनो लाइमलाइट में बने रहते हैं।
क्या है ये पूरा मामला?
प्रोडयूसर पर आरोप लगे है की उन्होंने बिजनेसमैन से 16 करोड़ की धोखाधड़ी की है, सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले की और भी जांच की जा रही है।
