पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी कुमारी को पुलिस ने की गिरफ्तार, मंदिर में किया था गलत व्यवहार...

Maharani Jiteshwari Kumari of Panna royal family arrested by police

मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी को उनके गलत व्यवहार के चलते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भगवान जुगल किशोर मंदिर में उनपर हंगामा और शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने के आरोप लगे हैं. बताया गया है कि कृष्ण जन्माष्ठमी की आरती महारानी जीतेश्वरी अपने अनुसार कराए जाने का प्रयास कर रही थी।

किंतु वहां मौजूद पुजारियों और लोगों ने इसका विरोध किया. इस हंगामे के बीच आरती भी जारी रही , इसके बाद महारानी ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश फिर जमीन पर गिर गईं।

 हंगामा बढ़ते देख पन्ना पुलिस ने उन्हें मंदिर परिसर से बाहर निकाला. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस घटना को पन्ना के इतिहास में सबसे निंदनीय माना जा रहा है. पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण एस थोटा ने इस मामले पर बताया कि, गुरुवार के दिन पन्ना के ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर में आरती के दौरान हंगामा करने तथा सरकारी कार्य में अड़चन पैदा करने के मामले में, जीतेश्वरी देवी को अरेस्ट किया गया है।

महारानी को पुलिस द्वारा जिस तरह से मंदिर से बाहर किया गया था उसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इसी घटनाक्रम के चलते देर रात तक खूब हंगामा भी हुआ,इसका वीडियो वायरल होने के बाद नया विवाद शुरू हो गया है।

और नया पुराने