भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हमले की खबर सामने आई है. वीडियो में दिख रहा की पृथ्वी शॉ ने हाथ में डंडा पकड़ा हुआ हैं साथ ही एक लड़की सपना गिल से उनकी हाथापाई भी हो रही है.
इस मामले पर अब ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराई गई है,जिसके बाद अब सपना गिरफ्तार भी हो चुकी है.
Prithvi Shaw Sapna Gill Clash: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिल एक ब्लॉगर और यूट्यूबर है.
खबर है कि अब शुक्रवार (17 फरवरी) के दिन सपना गिल की कोर्ट में पेशी होगी. आरोपी की ओर से इस पर अभी तक कोई भी क्रॉस FIR नहीं कराई गई है.
अभी और भी होंगी गिरफ्तारियां
पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस मामले पर करीब 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है,पहले उन्होंने कार को नुकसान पहुंचाया साथ ही 50 हजार रुपये की मांग भी की.
सेल्फी को लेकर हुआ विवाद
यह घटना 15 फरवरी के दिन मुंबई के सहारा स्टार होटल के पास हुई . पृथ्वी शॉ अपने कुछ दोस्तो के साथ होटल में डिनर करने पहुंचे थे.
पृथ्वी के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने करीब 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है, जिसके मुताबिक, डिनर के दौरान कुछ लोग पृथ्वी शॉ के पास आकर उनसे सेल्फी लेने की मांग करने लगे.
पृथ्वी शॉ ने पहले तो दो लोगों के साथ में सेल्फी ली भी, मगर पृथ्वी शॉ ने उनके पूरे ग्रुप के साथ सेल्फी लेने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे अपने दोस्तों के साथ डिनर करने आए हैं और वे उनको परेशान नहीं करना चाहते.
लेकिन जब उन्होंने ज्यादा फोर्स किया तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर से इसकी शिकायत कर दी. और मैनेजर ने उन लोगों को वहां से जाने के लिए कह दिया. फिर वो सभी लोग बाहर आकर पृथ्वी शॉ के बाहर आने का इंतजार करने लगे.
बेसबॉल के डंडे से हुआ हमला
गुस्साए फैंस ने पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर तोड़फोड़ कर दिया. उस दौरान पृथ्वी भी कार में ही मौजूद थे. शिकायत में बताया कि पृथ्वी शॉ कार के अंदर ही थे,हम कोई भी विवाद नहीं चाहते थे. इस कारण से हमने पृथ्वी शॉ को एक अन्य कार से भेजा.
शॉ के दोस्त की कार पर तोड़फोड़ करने वालों ने,मामले को रफादफा करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग भी की थी.
